Powered By Blogger

मंगलवार, 12 मई 2020

गाँव को कोरोना से कैसे बचाया जाय।

कोरोना महामारी से ग्रामीण को कैसे बचाया जाय आज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है ।जो गाँव इस महामारी से अब तक बचे थे lअब ये महामारी उन गांवों को अपने चपेट में ले रही है। जागरूकता ही बचाव है जो जागरूक नही हैं वो इस दौर में इस महामारी से नही बच सकते है ।

आज कोरोना महामारी के इस दौर में जो भी ग्रामीण बाहर/शहर से गांवो में आ रहे हैं ।गांव में उनको अगर एक जगह 14 दिन तक रखा जाए तो ही कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के संक्रमण से उनके परिवार और पूरे गांव को बचाया जा सकता है ।क्योंकि हम सभी जानते हैं कि इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं है ।यह संक्रमण एक दूसरे से दूसरों में फ़ैल रहा है। ऐसे में यह सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने सगे संबंधियों की जिम्मेदारीयो का खुद निर्वहन करें और उनके  और अपने बचाव के आगे बढ़े ।अतः बेहतर यही होगा कि जो भी ऐसे लोग कोई भी हो अगर आपकी ग्राम सभा में आए तो आप उसको कोसी एक जगह ऐसी चुने जहां ऐसे लोगों को 14 दिन रखा जा सके और उनका पूरा ख्याल रखा जा सके। अगर 14 दिन तक  इनको कोई संक्रमण नहीं होता है तो उनके घर जाने दिया जाए ।ऐसा करने से यह फायदा होगा कि आपका गांव  महामारी के चपेट में आने से बच जायेगा और सभी लोग खुशहाल रहेंगे। उम्मीद की जाती है ग्रामीण खुद इस बात को समझेंगे  जानेंगे जागरूकता लाएंगे और इसके लिए खुद ही आगे बढ़ेंगे ।ग्राम प्रधान और गाँव के प्रतिष्ठित लोग विशेषकरके इस कार्य को करने के लिए लोगों को जागरूक करें तो और बेहतर होगा...इस तरह एक छोटे प्रयास से अपने गाँव को खतरनाक सक्रमण से कोरोना से बचाया जा सकता हैं....... धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें